किहार थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वीना ठाकुर पत्नी राजिंद्र सिंह निवासी गांव सैली तहसील सलूणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि चार फरवरी को जब वह अपने घर जा रही थी तो विद्या ठाकुर ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जाने से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान वीना ठाकुर को चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वीना ठाकुर की शिकायत पर विद्या ठाकुर पत्नी चतर सिंह निवासी गांव सैली तहसील सूलणी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।