फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीएसटी दरें हुईं कम पर दूध, दही समेत पनीर के दामों में नहीं मिली छूट

Sun, 12 Oct 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। केंद्र सरकार ने भले ही जीएसटी की दरों को संशोधित किया है मगर पैकेट दूध, दही समेत पनीर और मिष्ठान के दाम में चंबा जिला में छूट नहीं मिल रही है। हालांकि संशोधित दरों से दूध सस्ता होने की उम्मीद थी मगर अभी तक पुराने दामों पर ही यह सामान बिक रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आधा किलोग्राम दूध 37 रुपये, दही 370 ग्राम की पैकिंग 38 रुपये में बिक रही है। लोगों का कहना है कि जीएसटी की संशोधित दरों के तहत इन उत्पादों के दामों में बदलाव नहीं आया है। पूर्व में निर्धारित दामों में ही यह बिक्री हो रही है।
ऐसे में अब त्योहारी सीजन में भी लोगों को मिष्ठान समेत दूध, दही, मक्खन के दामों में कमी होने की कम ही उम्मीद है। वहीं, पिछले दो सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पिछले दाम साल काला गुलाब जामुन 240 रुपये प्रति किलोग्राम, सफेद गुलाब जामुन 240 रुपये प्रति किलोग्राम, बर्फी 400 रुपये प्रति किलोग्राम, मिल्क केक 480 रुपये प्रति किलोग्राम, मोती चूर के लड्डू 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन



सरकार की ओर से संशोधित दरों के बाद दूध उत्पाद पुराने दामों पर ही बिक रहे हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं आया है। उपभोक्ताओं को पुराने दामों पर ही खरीद करनी पड़ रही है।
-राजन, दुकानदार
-
केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों के संशोधन के बाद मिठाई के दामों में भी कोई बदलाव नहीं आया है। पैक सामान में जीएसटी की दरें लागू होती हैं। ऐसे में मिष्ठान समेत अन्य सामान में कमी दर्ज न होना लोगों की जेबों पर भारी पड़ रहा है।
-अशोक कुमार दुकानदार

दुकानदारों की ओर से मिष्ठान के पुराने दाम ही ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। जीएसटी संशोधन के चलते कोई बदलाव दामों में नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी जेबों पर कैंची ही चल रही है।
-शम्मी कुमार, ग्राहक

मिष्ठान के दाम भी पुराने हैं। इनमें मोती चूर, गुलाब जामुन और रसगुल्ले के दाम भी पुराने ही हैं। त्योहारी सीजन में इनकी डिमांड अधिक है लेकिन दाम पुराने ही हैं।
विज्ञापन

अरुण कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें