फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी किराने की दुकान, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बैरागढ़ के गांव देहग्रां में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे किराने की दुकान सामान सहित जलकर राख हो गई। प्रभावित डोगरा राम पुत्र भागा राम गांव निलोग परगना बैरा, तहसील चुराह को अग्निकांड से करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डोगरा राम देहग्रां में अपनी किराने की दुकान को रोजमर्रा की तरह सोमवार की रात बंद कर घर चले गए। मंगलवार को घर पर जरूरी काम होनेे के कारण वह सुबह दुकान खोलने के लिए नहीं जा पाए। दोपहर 12:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने उसकी दुकान से उठता हुआ धुआं देखकर उसे सूचित किया। सूचना मिलने पर प्रभावित जैसे-तैसे कर दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो अंदर से धुआं निकल रहा था। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टियां और रेत फेंकी लेकिन आग की प्रचंड लपटों में उसकी मेहनत की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि और तीसा प्रशासन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

चुराह के तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि देहग्रां में किराने की दुकान जलने की सूचना मिली है। संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें