फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी घाटी में जुकारू उत्सव का शानदार आगाज

विज्ञापन
चंबा के पांगी में जुकारु उत्सव को लेकर बनाई गई कला कृतियां
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव का आगाज हो चुका है। इस बार पांगी घाटी में जुकारू उत्सव को लेकर अलग-अलग तारीखें सामने आ रही हैं। ऐसे में जहां छह पंचायतों में जुकारू उत्सव एक माह पहले ही मनाना शुरू हो चुका है तो वहीं अन्य पंचायतों में फरवरी में मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में रहने वाली पांगी घाटी से संबंधित परिवार दो मार्च को चंबा में धूमधाम से जुकारू उत्सव मनाएंगे। चंबा में इस उत्सव को मनाने के लिए पांगी कल्याण संघ तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए आयोजन कमेटी भी गठित हो चुकी है। यह कमेटी उत्सव में आने वाले अतिथियों के स्वागत से लेकर खान-पान की पूरी व्यवस्था देखेगी। साथ ही पांगी घाटी से संबंधित छात्र इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। पांगी घाटी कल्याण संघ के प्रधान भगत बड़ोत्रा ने बताया कि घाटी में यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। एक महीने तक यह उत्सव चलता है। जो परिवार चंबा में रहते हैं, वे एक दिन एक स्थान पर इकट्ठा होकर इसे धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने पांगी घाटी से संबंधित सभी परिवारों से आग्रह किया है कि चंबा में दो मार्च को होने वाले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें