फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश में निकल गई चंबा-भरमौर एनएच के गड्ढों को भरने के लिए डाली बजरी

Sun, 05 May 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के हरदापुर कलोनी के पास पड़े गड्ढे।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए डाली गई बजरी एक ही बारिश में साफ हो गई है। इससे बजरी डालने वाले ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

भरमौर चौक से लेकर करियां तक दर्जनों गड्ढों को भरने के लिए ट्रैक्टर में बजरी और सीमेंट का मिश्रण बनाकर लाया गया। इसे सीधे इन गड्ढों में डाल दिया गया, लेकिन एक बारिश होते ही यह बजरी पूरी तरह से निकल गई। बजरी सड़क पर बिखरी हुई नजर आ रही है। सड़क से सीमेंट का नामोनिशान मिट चुका है। ऐसे में यही लग रहा है कि गड्ढों को भरने के लिए जो सीमेंट और बजरी का मिश्रण बनाया गया था। उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था। जिन गड्ढों पर यह बजरी डाली गई थी, वहां गड्ढे पहले की तरह नजर आ रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों को एनएच पर गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों में योग सिंह, मनोज कुमार, संजय शर्मा, नवीन कुमार, चतरो राम, योगेश और सुरेंद्र ने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि इन गड्ढों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इस दिशा में जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें