फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शाम को जानी थी पोते की बरात, बबरू बनाकर मनाई जा रही थीं खुशियां

Fri, 12 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को जानी थी पोते की बरात, बबरू बनाकर मनाई जा रही थीं खुशियां
विज्ञापन

नकरोड़ (चंबा)। प्रभावित पुरुषोत्तम का परिवार शादी समारोह की तैयारियों में मशगूल था। शाम को पोते की बरात जानी थी।
बबरू बनाकर घर में दुल्हन आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन अचानक भड़की चिंगारी ने पल भर में सब कुछ राख कर दिया। प्रभावित परिवार आंखाें के सामने आशियाना जलते देखता रहा। अग्निकांड पुरुषोत्तम और उनके परिवार को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया। ग्रामीण प्रभावित परिवार की मदद के लिए आगे खड़े दिखे। शिक्षा विभाग से बीईईओ रिटायर पुरुषोत्तम और शिक्षा विभाग से सीएचटी सेवानिवृत्त हुईं उनकी पत्नी ने जीवन भर की जमा पूंजी से पुश्तैनी शैली में लकड़ी से तीन मंजिला मकान बनाया था। इसमें करीब 32 कमरे थे। पूरा परिवार हंसी-खुशी एकसाथ रहता था। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य में शादी समारोह की तैयारी में जुटे थे। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि चंद पलों में ही शादी की खुशियां मायूसी में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें