चंबा। जिले के समस्त विकास खंडों के अधीन आने वाली पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। इन विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य नशे, विशेषकर चिट्टा, के खतरनाक प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करना है।
इन ग्राम सभाओं के सुचारु संचालन के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इन बैठकों में चिट्टा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास, जागरूकता अभियानों और आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की होगी।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा तस्करों की सूचना देने पर नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत को नशा और चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।