फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष वेतन वृद्धियों को बहाल करे सरकार : वर्मा

Fri, 03 Apr 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बैठकके दौरान मौजूद सीएंडवी अध्यापक संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मांग
विज्ञापन

समस्याओं पर चर्चा, चेताया- जल्द मांगें पूरी न कीं तो सड़क पर उतरेगा संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक परिधि गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजय वर्मा ने की। बैठक में सीएंडवी अध्यापकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें अध्यापकों की 20 वर्ष बाद विशेष वेतन वृद्धि पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार के समक्ष इसे रखा जाए और इन विशेष वेतन वृद्धियों को पुन: बहाल किया जाए। तत्पश्चात कला और हिमाचल की लोक संस्कृति एवं योग विषय की किताबों को हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया। कला विषय की पुस्तक में कला से संबंधित अध्यायों को जोड़ने और अन्य विषय से संबंधित अध्यायों को हटाने पर भी फैसला हुआ। कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षक के पद जो पूल में डाले गए हैं, उन्हें भी पुन: बहाल किया जाने के बारे में विचार हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती है तो संगठन सड़क पर उतरेगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी को विस्तार भी किया गया। बैठक में सभी 16 खंडों के लगभग 70 अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें