फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की वित्तीय देनदारियां जल्द दे सरकार : महासंघ

विज्ञापन
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद भारतीय राज्य पेंशनर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला चंबा इकाई की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासंघ हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक डॉ. डीके सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में करीब 25 पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने महंगाई भत्ते (डीए), लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशन से जुड़े अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाने पर सहमति जताई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों में आ रही दिक्कतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से मामला रखने का निर्णय लिया गया।
विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित पेंशन और संशोधन संबंधी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। महासंघ की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त अधीक्षक, राजस्व विभाग और सुशील सलोहत्रा को उनकी संगठनात्मक सक्रियता और अनुभव को देखते हुए जिला चंबा का अतिरिक्त महामंत्री नियुक्त किया गया। सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। डॉ. डीके सोनी ने कहा कि यदि सरकार संशोधित वेतन एरियर, पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, डीए एरियर और लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा शीघ्र नहीं करती है तो पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

बैठक में जर्म सिंह ठाकुर, बजीर सिंह यादव, मियां चैन सिंह जरयाल, बुधिया राम, अशोक गौतम, केवल धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें