फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चढ़ाई पर हांफी बस, पैदल ही निकले यात्री

विज्ञापन
चंबा में सुराड़ा के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की घरमाणी रूट की बस और परेशान होकर पैदल अपने गंतव
विज्ञापन
चंबा। चंबा के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली एचआरटीसी बसों की हालत बेहद खराब है। ऐसा ही मामला मंगलवार देर शाम घरमाणी के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की बस में सवार यात्रियों के साथ पेश आया। यह बस चंबा बस स्टैंड से रवाना हुई, लेकिन सुराड़ा में चढ़ाई के पास हांफ गई। चालक ने बस को चढ़ाने के प्रयास किए। कुछ सवारियों के उतरने के बाद बस रूट पर रवाना हुई, लेकिन डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बस फिर हांफ गई। ऐसे में यात्री गंतव्यों तक पैदल पहुंचे। यात्री रमेश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, पूजा देवी और राकेश कुमार का कहना है कि इस रूट पर बसें अकसर खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियां पेश आ रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि रूट पर भेजने से पहले बसों की जांच की जाए। उधर, डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। निगम अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें