फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 2016 के वेतनमान के एरियर एक मुश्त भुगतान करे सरकार

Tue, 12 Mar 2024 09:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 के वेतनमान के एरियर एक मुश्त भुगतान करे सरकार
विज्ञापन

परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक में उठाई मांग
बैठक में चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान पर सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि अन्य विभागों की तर्ज पर परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पचास हजार रुपये की राशि प्रदान की जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि 65,70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए। वर्ष 2016 के वेतनमान का एरियर एकमुश्त दिया जाए। पदाधिकारियों ने हाल ही में महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्तों की अदायगी करने पर सरकार का आभार जताया है। पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबित हैं। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष देव राज ने की। बैठक में कुलदीप कुमार, उत्तम सिंह, शाहनवाज, देस राज, हरबंस लाल, सुरेश कुमार, रूमापल सिंह और मनोहर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें