फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहरक्षकों को एरियर की किस्त भुगतान करे सरकार : जोगिंद्र

Fri, 01 Nov 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कहा कि सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली बार नवंबर का वेतन एवं पेंशन का भुगतान 28 अक्तूबर को कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, होमगार्ड जवानों को बढ़े हुए वेतन के एरियर पचास हजार रुपये की पहली किस्त अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे में भी राज्य के आठ जिलों से सैकड़ों होमगार्ड जवानों को कानून एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। होमगार्ड जवान दूर-दूर से किराया खर्च कर दशहरा में ड्यूटी पर आए और वापस अपना किराया खर्च कर घर पहुंचे। दशहरा प्रशासन एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने दिवाली से पहले वेतन प्राप्त कर लिया, लेकिन बाहरी जिलों से आए सैकड़ों होमगार्ड जवान मानदेय भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गृहरक्षक जवानों को एरियर की पहली किस्त और मानदेय भत्ते का समय पर भुगतान करें और होमगार्ड जवानों के लिए ठोस नीति तैयार करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें