फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान करे सरकार

Sat, 09 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
शहर के धड़ोग मोहल्ले में ​स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन की म
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश में पेंशनरों की महंगाई भत्ते की तीन किस्तें लंबित हैं।
विज्ञापन

आंबेडकर मिशन सोसायटी के कार्यालय धड़ोग में आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मासिक बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से महंगाई भत्ते की देय किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। संघ के कल्याण चौहान ने बताया कि नए वेतन, पेंशन संशोधन की देय राशि पेंशनरों को सरकार एक मुश्त मुहैया करवाए। बैठक में प्रधान मनोहर लाल हितैषी और तिलक राज चंद्रा की ओर से तैयार संघ के पंजीकरण के संघ का ड्राफ्ट चर्चा के लिए बैठक में रखा गया। इसे अंतिम रूप दिया गया। आंबेडकर भवन धड़ोग में आंबेडकर पुस्तकालय के चल रहे कार्य में तेजी लाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल हितेषी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम कुमार चंद्रा, महासचिव श्याम शेर सिंह भटट, उपाध्यक्ष दीपक अहीर, सचिव गुरमीत सिंह चंद्रा, कोषाध्यक्ष शिव चरण चंद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें