फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वन रक्षकों की भर्ती का निर्णय वापस ले सरकार : महासंघ

Mon, 20 Apr 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सरकार को दोटूक, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी करने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करने की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चंबा इकाई ने सहायक वन रक्षकों की भर्ती के संबंध में सरकार के कैबिनेट बैठक में लिए निर्णय का विरोध किया है।
महासंघ के वन मंडल चंबा के प्रधान विशाल कुमार, उप प्रधान हितेश कुमारी, महासचिव सुरेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान विनय कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और मीडिया प्रभारी नेक राम ने साफ किया कि ये पद न भरे जाएं और इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। वन विभाग में पहले से वन रक्षकों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। इन्हें जान बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। इन पदों को भरने के बजाय नए पद सृजित करना विभाग की कार्यप्रणाली को कमजोर करने और जमीनी स्तर पर कार्य को बाधित करने की साजिश प्रतीत होती है। महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी कि पहले सभी रिक्त वन रक्षक पदों को तुरंत नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत भरा जाए। सहायक वन रक्षक भर्ती का निर्णय तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। अन्यथा कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। यदि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी की गई तो प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा। महासंघ पदाधिकारियों ने सदर के विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें