चंबा। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को चंबा में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड से रैली निकालकर शहर के मुख्य चौक से होते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बढ़ते कर्ज और कुशासन को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। भाजपाईयों ने एडीसी चंबा अमित मैहरा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर जिला के पांच विस क्षेत्रों चंबा, भरमौर-पांगी, डलहौजी, भरमौर और भटियात की मुख्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन भेजा। संवाद