फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार रूटों पर नहीं दौड़ीं सरकारी बसें

Thu, 10 Aug 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के चार रूटों पर अभी तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें नहीं दौड़ पाई हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। जिले में अब तक 116 में से 112 रूट बहाल हो चुके हैं जबकि, चार रूट अभी शेष बचे हैं। एनएच के चूड़ी पुल के पास बसों की आवाजाही न होने से बसों के भरमौर की तरफ फंसे होने और अन्य मार्ग बंद होना इसकी वजह बताया जा रहा है। आलम यह है कि भारी बारिश के बाद मैहला में दो, राड़ी में एक और धर्मपुर रूट भी बाधित पड़ा हुआ है। ऐसे में निगम को रोजाना चार से पांच लाख का घाटा उठाना पड़ रहा है। रूटों पर बस सेवाएं बंद होने से लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर आवाजाही करनी पड़ रही है। हालांकि, विभागीय कर्मचारी बंद सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने में जुटे हुए हैं। एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने बताया कि चार रूट अभी तक बाधित पड़े हैं। कहा कि जल्द रूट बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें