फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भाला रूट की बस सराहन में हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से भाला रूट पर निकली सरकारी बस मंगलवार शाम को सराहन में खराब हो गई। इसके चलते सवारियों को रात के अंधेरे में आठ से दस किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मंगलवार शाम 5:30 बजे सरकारी बस बस अड्डे से भाला के लिए बस रवाना हुई जो सराहन में जाकर खराब हो गई। चालक ने बस को आगे ले जाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बस में आई तकनीकी खराबी के कारण उसे आगे नहीं ले जाया जा सका। इसके चलते चालक-परिचालक ने सवारियों को पैदल ही जाने के लिए कह दिया। बस खराब होने के बाद जब सवारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। इसकी वजह से परेशान लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


सवारियों मनु, नील सिंह, दिनेश, राजेश कुमार, सोनू, अजय, मीनू और आतो राम ने बताया कि बस में 30 से 35 लोग सवार थे। बस खराब होने के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की चिंता सताने लगी। जब रात को दूसरी बस नहीं पहुंची तो लोगों ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी के सहारे गंतव्यों की तरफ रुख किया। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आई थी जिसे ठीक करवाने के लिए मेकेनिक को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें