फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंगेरा तक नहीं पहुंच रही सरकारी बसें

Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-लंगेरा रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दोनों बसें केवल संघणी तक पहुंच रही हैं। ऐसे में लंगेरा, भैठ, प्रियुगल, मटूण, भुजण और रणनौट गांव के की 4,000 की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस सेवा का लाभ न मिलने से लंगेरा से जिला मुख्यालय चंबा का रुख करने वाले लोगों को टैक्सी से ही आवाजाही करनी पड़ रही है, जो लोगों की जेबों पर खूब कैंची चला रही है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी के डीडीएम से मांग उठाई है कि चंबा से लंगेरा तक बसें भेजने के आदेश जारी किए जाएं।
ग्रामीण सुरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, भोटी देवी, अर्चना कुमारी और प्यार चंद ने बताया कि सुबह 6 बजे चंबा-लंगेरा रूट पर चंबा डिपो की एक सरकारी बस चलती है। वहीं, सुबह 6:45 बजे पठानकोट डिपो की बस चलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक संघणी से बस मोड़ कर ले जा रहे हैं। ऐसे में पठानकोट और चंबा की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। चालकों को निर्धारित रूट तक बस लेकर जाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें