फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच रूट पर नियमित नहीं जा रही सरकारी बस, लोग परेशान

Sun, 26 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। साच-चंबा रूट पर हिमाचल परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सरकारी बस नियमित रूप से न चलने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें पता भी नहीं होता है कि रूट पर बस जाएगी या नहीं। वे इंतजार करते रहते हैं और बस नहीं भेजी जाती है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, बबलू, मनोज कुमार, विशाल, सूरज, योगराज, नरेश कुमार और चैन लाल आदि ने बताया कि उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक या दो दिन ही यह बस अपने रूट पर चलती है। ज्यादातर लोगों को पैदल या टैक्सी का ही सहारा लेना पड़ता है। शाम 4:00 बजे इस बस का चंबा बस स्टैंड से साच के लिए चलने का समय निर्धारित है। इसके बारे में लोग कई बार आरएम और प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शाम को स्कूल और काॅलेज के बच्चे छुट्टी होने के बाद इसी बस से घर के लिए रवाना होते हैं, लेकिन जब बस रूट पर नहीं जाती तो उन्हें पैदल ही दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि बस को रोजाना तय समय पर भेजा जाए। उधर, आरएम शुगल सिंह ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें