फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरम्मत के इंतजार में सरोथा नाला के पास 10 दिन से खड़ी सरकारी बस

Sat, 11 Jul 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के मेकेनिक बस को खोलकर लौटे, स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने से बीच में रुका काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरोथा नाला के पास पिछले 10 दिन से परिवहन निगम की बस खराब खड़ी है। बस की मरम्मत के लिए निगम ने मेकेनिकों की टीम तो भेजी लेकिन आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने से मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ना पड़ा।
बस को खोलने के बाद उसे उसी हालत में सड़क के किनारे छोड़ दिया गया। अब यह बस वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। बस के कारण सड़क संकरी हो गई है जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार आमने-सामने से वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू कुमार, बंटी कुमार, हितेश कुमार, नेक राम और किशन चंद ने कहा कि यदि मरम्मत के लिए जरूरी सामान उपलब्ध नहीं था तो बस को मौके पर खोलने के बजाय किसी डिपो या वर्कशॉप तक ले जाया जाना चाहिए था। अधूरी मरम्मत के बाद बस को सड़क पर छोड़ देना निगम की लापरवाही को दर्शाता है। निगम ने मेकेनिक तो भेज दिए लेकिन बिना स्पेयर पार्ट्स की व्यवस्था किए मरम्मत शुरू करना सवाल खड़े करता है। पिछले 10 दिनों से बस वहीं खड़ी है जबकि अब तक न तो मरम्मत पूरी हो सकी और न ही बस को हटाया गया। उधर, अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि सामान उपलब्ध होने के बाद बस की मरम्मत करवाकर रूट पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें