फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयल-चांजू रूट पर सरकारी बस सेवा बंद

Wed, 07 Jun 2023 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आयल-नकरोड़-चांजू रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जनवरी से नहीं दौड़ पाई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बस सेवा बंद होने से क्षेत्र की सैकड़ों की आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। इस रूट पर अन्य कोई भी बस सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण इसी सरकारी बस सेवा पर निर्भर थे लेकिन पिछले पांच माह से बस न चलने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को मजबूरन निजी वाहनों के जरिये ही अधिक किराया चुकाकर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों लोकी नंद, किशोरी लाल, मदन लाल, रामेश कुमार, महेश कुमार आदि का कहना है कि कई बार निगम के अधिकारियों से सरकारी बस सेवा बहाल करवाने की मांग की गई। उन्हें एक ही तर्क दिया जाता है कि निगम में सरकारी बसों की कमी चल रही है। कहा कि यह बस सुबह आयल से 8:00 बजे चलती थी जिसमें स्कूली विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलती थी लेकिन बस सेवा बंद होने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जल्द इस रूट पर बस सेवा बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि निगम के पास बसों की कमी चल रही है। जैसे ही नई बसें आएंगी तो इस रूट पर नई बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें