फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीच राह खराब हो गई सरकारी बस

Tue, 22 Aug 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। शिमला से बैरागढ़ के लिए निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पंचकूला के पास स्थित चंडी माता मंदिर के पास खराब हो गई। बस में 35 सवारियां सवार थीं। बस का गेयर लीवर टूटने के कारण पहिये थम गए। ऐसे में बस समय पर चंडीगढ़ बस अड्डे में रात 9:30 बजे तक नहीं पहुंच पाई जबकि, सवारियाें को रात 11:00 बजे चंबा से पठानकोट रूट पर जा रही बस में बैठाकर पठानकोट पहुंचाया गया। नतीजतन, सवारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। सवारियों ने एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम और चुराह के विधायक से चुराह से शिमला रूट पर नई बस भेजने की मांग उठाई है। सवारियों लोकेश राज, गौतम ठाकुर, कर्म चंद, लाल सिंह, चंदराम, हरी सिंह, लेखराज, सुनील कुमार, रीता देवी, बीना देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, पिंकी देवी आदि ने बताया कि बैरागढ़ से शिमला रूट पर भेजी जाने वाली बस सप्ताह में दो बार तो बीच राह खराब हो जाती है। सोमवार को भी शिमला से बैरागढ़ के लिए निकली बस पंचकूला के पास खराब हो गई। चंडीगढ़ सेक्टर 43 में बस का इंतजार कर रहीं 25 सवारियां बस का इंतजार करती रहीं लेकिन, मध्य रात्रि तक बस के चंड़ीगढ़ न पहुंचने पर सवारियों को पता चला कि बस खराब हो गई है। सवारियों का कहना है कि इस रूट पर चलने वाली बस साढ़े 1300 किलोमीटर का अप-डाउन करती है। ऐसे में रूट पर नई बस चलानी चाहिए। आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से समस्या पेश आई। बहरहाल, सवारियों को दूसरी बस में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें