फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड चंबा में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करें सरकार

विज्ञापन
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। व्यापार मंडल चंबा की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान वीरेंद्र महाजन ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इसकेे अलावा शहर से जुड़ी समस्याओं सहित कोरोना की रोकथाम के लिए विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पुराने बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जो भी सैलानी बाहर से आ रहे हैं वे पार्किंग की वजह से शहर में रुकना पसंद नहीं कर रहे हैं और घूमने के बाद वापस हो जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुराना बस स्टैंड में अगर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होता है तो इससे व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में एसपी आवास के समीप चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को कार्य तीव्र गति से करने बारे आदेशित किया जाए। उन्होंने कारोबारियों से आह्वान किया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है। ऐसे में दोबारा से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपने कर्मचारियों को मास्क पहनकर कार्य करने के लिए प्रेरित करें और प्रशासन द्वारा नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था की अनुपालना के लिए हरसंभव प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें