फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क की एनओसी मिली, पर नहीं दौड़ी बस

Sat, 27 Sep 2025 06:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

तेलका (चंबा) में गरजिंडू से चंबा के बीच एक माह से एचआरटीसी बस सेवा ठप है। एनओसी मिलने के बावजूद बस संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे यात्रियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलका (चंबा)। गरजिंडू से चंबा के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा एक महीने से ठप है। लोक निर्माण विभाग ने दो सप्ताह पहले बस संचालन के लिए एनओसी जारी की थी, लेकिन अब तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बस सेवा न होने के कारण स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और रोजाना यात्रा करने वाले लोग परेशान हैं। साथ ही सरकारी डाक और आवश्यक दस्तावेजों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। स्थानीय निवासी मनोज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, महिंद्र कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार और अजय कुमार ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क कई जगह बंद हो गई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने बहाल किया, लेकिन बस सेवा शुरू न होने से लोगों को राहत नहीं मिली। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है और बस सेवा जल्द शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें