फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में गोल्फ खेल को मिले प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में गोल्फ खेल को प्रोत्साहन देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय युवाओं ने सरकार से मांग की है कि आगामी समय में खज्जियार में गोल्फ को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

राकेश कुमार, सूरज कुमार, साहिल कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि का कहना है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही सबसे पहले सरकार को डलहौजी-खज्जियार और चंबा-खज्जियार की सड़कों को डबल लेन करना होगा।
लोगों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए खज्जियार में बैंक, एटीएम की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति, पार्किंग सुविधा और पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थायी पुलिस चौकी का प्रावधान भी जरूरी है। वहीं पानी की समस्या को भी दूर करने की मांग उठाई जा रही है। युवाओं का कहना है कि केवल पैराग्लाइडिंग पर ही ध्यान आकर्षित न करते हुए पूर्व में पर्यटन विभाग की ओर से संचालित गोल्फ खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि जिला प्रशासन और सरकार की ओर से खज्जियार झील को संवारने और साहसिक खेलों के लिए मशहूर करने की कवायद बेहतरीन रही है लेकिन गोल्फ खेल को बढ़ावा नहीं मिल पाया है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें