फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा अस्पताल में दिसंबर से नहीं पहुंचा ग्लूकोज

Thu, 04 Apr 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा अस्पताल में दिसंबर से नहीं पहुंचा ग्लूकोज
विज्ञापन

तीन महीने से चल रही है कमी, रोजाना दो से तीन बोतलें दुकानों से खरीद रहे तीमारदार
लोगों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां, 50 से 100 रुपये में खरीद रहे हैं दुकानों से

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत सिविल अस्पताल तीसा में अव्यवस्था का आलम है। यहां पिछले वर्ष दिसंबर से ग्लूकोज की सप्लाई नहीं पहुंची है। ऐसे में अस्पताल में पिछले तीन माह से ग्लूकोज की कमी है। इसके चलते तीमारदार रोजाना दो से तीन ग्लूकोज की बोतलें महंगे दामों में निजी दवाई की दुकानों से खरीदने पर विवश हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक ग्लूकोज तक न मिलने से मरीजों को सरकार की योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से ग्लूकोज सप्लाई भेजने की डिमांड की है, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

तीमारदारों में जगदीश कुमार, चैन लाल, खेमराज, भान सिंह, योग राज, महेश कुमार और राज कुमार ने कहा कि निजी अस्पतालों में ज्यादा खर्च होने के चलते सरकारी अस्पताल में अपने परिजनों का इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। पिछले तीन माह से अस्पताल में ग्लूकोज की सप्लाई नहीं आई है। ऐसे में उन्हें एक ग्लूकोज की बोतल पचास से सौ रुपये की खरीदनी पड़ रही है। कहा कि मरीजों को दो से लेकर पांच या सात ग्लूकोज की बोतलें मरीजों को लगानी पड़ती है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं, इसी अस्पताल पर चुराह क्षेत्र की लगभग 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी निर्भर रहती है। तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ग्लूकोज की जल्द व्यवस्था की जाए। उधर, बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि ग्लूकोज की सप्लाई की डिमांड भेजी है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में सप्लाई पहुंच जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें