फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: कियाणी स्कूल में दिखी गुजराती संस्कृति की झलक

विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती स्कूली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाठशाला कियाणी के वार्षिक समारोह में राजस्थानी और गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने राजस्थानी और गुजराती गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य राज कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों को उजागर किया। समारोह में मेधावी विद्यार्थी रूपाली, सारा, नताशा सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें