फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: गीत-संगीत से बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा की ग्राम पंचायत उदयपुर और सरोल में सरकार के कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक किया गया। गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभाग के साथ संबद्ध निजी नाटक दल मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सरकार की योजनाओं और नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को प्रचार अभियान के तहत कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, पुरानी पेंशन बहाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को गीत-संगीत के माध्यम से भी बताया। युवाओं को नशे से दूर रहने और उनके दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरोल के प्रधान विजय कुमारी, उदयपुर के वार्ड सदस्य रमेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें