बनीखेत (चंबा)। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना युवाओं के साथ मजाक है। यह बात बनीखेत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भी हिमाचल के रणबांकुरों ने वीरता का लोहा मनवाया है। उन्हें मुख्यमंत्री से दो मांगें उठाई हैं। कहा कि जो अग्निवीर पद से सेवानिवृत्त होता है, उसे हिमाचल पुलिस में आरक्षण दिया जाए। वहीं, रक्षा विभाग में जो शहीद होता है, उसे तत्काल एक करोड़ की प्रोत्साहित राशि दी जाए। इस दौरान जिला सलाहकार राजेश चौबियाल और आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अजय अटवाल मौजूद रहे। संवाद
आदर्श यूथ क्लब समलेऊ ने किया पौधरोपण
बनीखेत (चंबा)। आदर्श यूथ क्लब समलेऊ ने लगभग 20 पौधे रोपे। आदर्श यूथ क्लब समलेऊ के प्रधान नरेंद्र शर्मा एवं बीडीसी सदस्य संजय सिंह वह समलेऊ युद्ध ने मिलकर प्रकृति की सुरक्षा और ऑक्सीजन की बढ़ोतरी के लिए पहल शुरू कर दी है। लगभग इस साल के अंत तक 1100 और पौधे लगाने का संकल्प लिया है। संवाद