फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 72 घंटे में दें बारिश-ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की सूचना, इस नंबर पर करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मूसलाधार बारिश ओलावृष्टि से धान और मक्की की फसल को हुए नुकसान की एवज में प्रभावित किसानों को उसकी भरपाई होगी। बशर्ते, किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया हो। सोमवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना किसान को टोल फ्री नंबर 8005723013 पर 72 घंटे के अंदर सूचित करना होगा। नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी, कानूनगो सदर और संबंधित कंपनी इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी संबंधित किसान के खेत में जाकर आकलन करेंगे और जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस वर्ष खरीफ 2023 में भी जिले के 4111 किसानों ने अपनी धान औ मक्की की फसल का बीमा करवाया है। उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया की जिला चंबा में धान की खेती मुख्यत भटियात में की जाती है और इस समय धान काटने के लिए पक चुकी हैं। कुछ किसानों ने अपनी धान की फसल का या तो लोकमित्र केंद्र से बीमा करवाया है या जिस बैंक से उन्होंने लोन लिया। उस बैंक से धान की फसल के बीमा के लिए प्रीमियम कटा है। डॉ. धीमान ने कहा कि ऐसे किसान जिनकी धान की फसल का बीमा हुआ था और सोमवार को ओलावृष्टि से यदि धान की फसल को नुकसान हुआ है तो वह किसान इस नुकसान की भरपाई के लिए टोल फ्री नंबर 18005723013 पर 72 घंटे के अंदर सूचित करें। इस नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी, कानूनगो सदर और संबंधित कंपनी के अधिकारी संबंधित किसान के खेत में जाकर नुकसान का आकलन करेंगे और जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें