भरमौर (चंबा)। बागवानों के लिए उद्यान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। उद्यान विभाग भरमौर के विषय विशेषज्ञ आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत बागवानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने बागवानों से सेब, नाशपाती, अखरोट, खुमानी, प्लम और जापानी फल के पौधे लेने के लिए अपनी मांग नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्र में 31 अक्तूबर तक लिखित में देने को कहा। कहा कि मुख्यमंत्री खुंब विकास योजना में 40-50 प्रतिशत अनुदान, एंटी हेल नेट योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान, मुख्यमंत्री कीवी प्रोत्साहन योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान, एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत 40-50 प्रतिशत, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 80 प्रतिशत, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 प्रतिशत और उद्यान विकास योजना के तहत 50 प्रतिशत का अधिकतम अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवान योजनाओं का लाभ लेने के लिए नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्र, उद्यान विकास अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उद्यान भरमौर से संपर्क करें। विभाग समय-समय पर योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण शिविरों से भी दे रहा है।संवाद