फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लड़कियां भनौता, लड़के ककीरा में दिखाएंगे दमखम

Fri, 03 Oct 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय बालिका वर्ग की एथलेटिक और खेल प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता में आयोजित की जाएगी, जबकि लड़कों के खेल 11 से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में होंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु एकदिवसीय चयन परीक्षण (वन डे सेलेक्शन ट्रायल) भी आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भटियात जोन, भरमौर, सेंटर जोन-1, सेंटर जोन-2, चुराह, सलूणी और बनीखेत जोन की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 4 अक्तूबर और बालक वर्ग की प्रतियोगिता 5 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। ये टूर्नामेंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा, खणी, सरोल, कियानी, तीसा, सुरंगानी और और बनीखेत में होंगे। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शतरंज और योग प्रतियोगिता भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। इनमें बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 16 से 17 अक्तूबर तक और बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 17 से 18 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें