तीसा (चंबा)। कल्हेल क्षेत्र के एक गांव से युवती पांच जून से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत तीसा थाना में भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवती तलाश कर रही है।
इसके साथ ही युवती की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तस्वीर डाली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लापता युवती को तलाश करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है।