फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी आठ दिनों से लापता

Thu, 12 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के तेलका क्षेत्र के गांव आहला से एक सत्रह वर्षीय किशोरी पिछले आठ दिनों से लापता है। उसके परिजनों को शक है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार चार नवंबर को लड़की अपने घर से स्कूल को गई थी, लेकिन जब वह शाम को घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लड़की के पिता ने पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही नाबालिग लड़की को भगाने वाला और लड़की पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें