फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम के होटल में फटा गीजर

विज्ञापन
डलहौजी पर्यटन विकास निगम के होटल मणिमहेश में गीजर फटने के बाद टूटी दीवार व बिखरा मलबा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी में पर्यटन विकास निगम के होटल मणिमहेश में मंगलवार सुबह गीजर फटने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय बस अड्डा के नजदीक स्थित होटल मणिमहेश में घटना के समय कमरे दो सैलानी मौजूद थे। इस घटना से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग पौने आठ बजे की है। गीजर के फटने से कमरे और बाथरूम को नुकसान पहुंचा है। कमरे में ठहरे लोगों के अनुसार उन्होंने सुबह लगभग साढ़े छह बजे गीजर ऑन किया और एक व्यक्ति ने गर्म पानी से नहा लिया था। वहीं कमरे में दूसरे व्यक्ति ने अभी नहाना था। इतने में यकायक गीजर फट गया। आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
वहीं होटल मणिमहेश के मैनेजर राजू बगवनिया ने बताया कि मंगलवार सुबह एक कमरे का गीजर अचानक फट गया। हालांकि इससे कमरे में ठहरे पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कमरे व बाथरूम को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें