फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधार से लिंक करवाएं मतदाता फोटो पहचान पत्र

Thu, 09 Mar 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों में दर्ज मतदाता के आधार नंबर को उसके मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर के साथ 31 मार्च तक लिंक किया जाना जरूरी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने बताया कि आधार नंबर को फोटो पहचान पत्र के साथ लिंक करने का उद्देश्य भविष्य में होने वाले निर्वाचनों के दौरान मतदाता सूचियों में दर्ज दोहरे पंजीकरण को हटाना है।
विज्ञापन


लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों और एक से अधिक मतदान केंद्रों में पंजीकृत होना कानूनी अपराध है, जिसके लिए निर्वाचन अधिनियम में जुर्माना और तीन माह की सजा या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आधार लिंक करवाने के लिए मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से फार्म 6-ख भरने हेतु शीघ्र संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों और राजनीतिक दलों से अपने-अपने क्षेत्र के शेष बचे मतदाताओं को आधार नंबर से अपने फोटो पहचान पत्र नंबर लिंक करवाने के बारे में प्रेरित और जागरूक करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्प लाइन एप और एनबीएसपी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके आधार नंबर को फोटो पहचान पत्र संख्या से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें