फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 12 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने पांगी मण्डल की चंबा के पांगी में बैठक के बाद बीजेपी के पदा​धिकारी
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ खेलकूद भवन में भाजपा प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन ने पांगी मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। वह पहली बार पांगी घाटी पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 2047 में मोदी के विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने स्थानीय विधायक डॉ. जनकराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि पांगी के लोग सौभाग्यशाली हैं, जिनको एक सेवक के रूप में डॉक्टर मिले हैं, जो विधायक के काम के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं और परामर्श भी देते हैं। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत प्रतिज्ञा के द्वारा स्वदेशी संकल्प लिया और स्वदेशी अपनाने का वादा किया। बैठक में विधायक डाॅ. जनक राज, पांगी मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा, चमन कपूर, पूर्व मंडलाध्यक्ष भानी चंद ठाकुर और प्रकाश ठाकु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें