फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढिगा गांव में गिरी गोशाला, 22 मवेशियों की दबने से मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। उपमंडल चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत प्रौथा के गांव ढिगा में भारी बारिश के कारण गोशाला गिरने से 22 भेड़-बकरियों सहित गाय और बछड़े की मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर रात सामने आया। मामले की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके किया। साथ ही नुकसान रिपोर्ट तैयार की। करीब चार लाख रुपये का नुकसान इस घटना में आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात भारी बारिश हुई। इसी दौरान मान सिंह पुत्र माधव गांव ढिगा उपतहसील साहो की गोशाला गिर गई। इससे 15 बकरियां, तीन भेड़े, तीन गाय और एक बछड़े की दबने से मौत हो गई। गौशाला गिरने की आवाज सुन परिवार के सदस्य बाहर निकले मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। गौरतलब है कि क्षेत्र में रविवार देर रात भारी बारिश हुई है। प्रभावित मान सिंह ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। तहसीलदार चंबा दीक्षित राणा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई। गोशाला गिरने से करीब चार लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। नुकसान के आधार पर ही उचित मुआवजा प्रभावित को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें