चंबा। भले ही जिला प्रशासन ने चंबा चौगान को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया हो लेकिन चौगान में प्रवेश करने वाले गेट पर अभी भी कंटीले तार बंधे हैं। चौगान में दाखिल होने के लिए लोगों को अनारकली रेलिंग लांघकर जाना पड़ रहा है। सुबह पांच से शाम पांच बजे तक चौगान में लोगों को टहलने व बैठने की अनुमति प्रदान की गई है। चौगान में दाखिल होने के लिए छोटे गेट अभी तक बंद हैं जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। लोगों में राजेश कुमार, चंद राम, राकेश कुमार, किशोर गुप्ता, धर्मपाल, सुरजीत व अशोक कुमार ने बताया कि चंबा चौगान में दाखिल होने के लिए परिधि गृह, मिलेनियम गेट, रावी व्यू कैफे के पास, डाकघर के पास गेट बने हैं। जहां पर अभी तक कंटीले तार बंधे हैं। लोगों ने उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चौगान में दाखिल होने वाले गेटों को लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाए ताकि अनारकली रेलिंग लांघकर चौगान में प्रवेश न करना पड़े।