चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं कोविड-19 के चलते ऑनलाइन आयोजित हुईं। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप के नेतृत्व में हुआ। बच्चों का मार्गदर्शन प्रवक्ता अंग्रेजी वंदना मरवाह, हिंदी प्रवक्ता आशा शर्मा व भाषा अध्यापिका रेखा ने किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरव व सौरभ ने पहला, भूमिका ने दूसरा और हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में प्रांजल, मानसी व हर्षित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में भूमिका नेेेहपला ने प्रथम, नीरज ने दूूसरा और निहारिका व हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में मानसी, कशिश व प्रांजल और पम्मी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कन्या शर्मा ने पहला, गौरव, सुहानी व भूमिका ने दूसरा और तनेश्वर और हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।