फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका क्षेत्रमें गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Fri, 05 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में अर्जुन गैस की गाड़ी सलूणी पहुंचने की सूचना मिलते ही कई उपभोक्ता अपने कामकाज छोड़कर आधे रास्ते तक गैस सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

हालांकि, कई लोगों को निराश होकर खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा। स्थानीय उपभोक्ता राजिंदर कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दर्शन कुमार, रमेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि 46 दिन पूरे न होने और डीएसी नंबर जनरेट न होने के कारण उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल सका। गैस लेने के लिए समय निकालकर पहुंचने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण से संबंधित नियमों और पात्रता की जानकारी पहले से स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। गैस एजेंसी प्रबंधक रमेश ठाकुर ने बताया कि बताया कि तेलका क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी भेजी गई है। बताया कि रूटीन में क्षेत्र में गाड़ी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें