फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश न होने से पीली पड़ने लगी लहसुन की फसल

Thu, 28 Dec 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत ब्रंगाल, वांगल, झुटार, मंगलेरा, समां, हडला और घटगला सहित अन्य पंचायतों में लहसुन की फसल पीली पड़ने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बारिश न होने का असर लहसुन की फसल पर दिखने लगा है। क्षेत्र में लहसुन की पत्तियां पीली पड़ चुकी हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से बारिश न होने से लहसुन की फसल पर सीधा असर पड़ रहा है। लहसुन की फसल पीली पड़ने के बाद अब उन्हें आगामी भविष्य की चिंता सताने लगी है। कहा कि बारिश न होने से उन्हें उनकी मेहनत अनुरूप भी लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

किसानों में देस राज, योग राज, भूपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, दीवान चंद और लोकी नंद ने बताया कि बारिश की उम्मीद में उन्होंने लहसुन की फसल की बिजाई शुरू की थी, मगर अब बारिश न होने से हां किसानों के खेत सूखे पड़ चुके हैं। वहीं, लहसुन के पत्ते भी पीले पड़ने लगे हैं। पिछले वर्ष उन्हें लहसुन की फसल के अच्छे दाम मिले थे। अधिकांश किसान लहसुन से अपनी कमाई करते है। इन्हें अब बारिश के होने से भविष्य की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें