फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेब बगीचों में खाद डालने का काम शुरू करें बागवान

Sat, 14 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने दी सलाह, बगीचों में नमी होने से अभी अनुकूल चल रहा है मौसम
विज्ञापन

समय रहते उपकेंद्रों से खरीदें खाद, पौधों की आयु का ध्यान रखने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के बागवानों के लिए सेब के बगीचों में खाद डालने का यह उपयुक्त समय है। उद्यान विभाग ने एडवाइजरी जारी कर बागवानों से अपील की है कि वे अभी से बगीचों में खाद डालने की प्रक्रिया शुरू करें।
विभाग के अनुसार इन दिनों बगीचों में पर्याप्त नमी है जिससे खाद का बेहतर अवशोषण होता है। समय पर खाद डालने से सेब के पौधों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और आने वाले सीजन में अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। बागवानों को सलाह दी है कि वे अपने नजदीकी उपकेंद्रों से समय रहते आवश्यक खाद खरीद लें और निर्धारित मात्रा में बगीचों में डालें। खाद डालने के दौरान पौधों की आयु और बगीचे की स्थिति को ध्यान में रखने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि इस समय बगीचों में नमी होने के कारण खाद का प्रभाव बेहतर रहता है। इसलिए बागवान समय का लाभ उठाकर अपने बगीचों की देखभाल करें ताकि आने वाले मौसम में सेब की अच्छी और गुणवत्तापूर्ण फसल प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें