फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शनि देव मंदिर के पास फिर खुलेआम जलाया कूड़ा

Sun, 12 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते हरदासपुरा वार्ड स्थित शनिदेव मंदिर के समीप खुले में कूड़े को आग लगाई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे तक कूड़ा जलता रहा। एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर कूड़ा खुलेआम जलाया गया था। हालांकि अभी तक आग लगाने वालों का खुलासा नहीं हो पाया है। अब फिर उसी जगह पर कूड़ा आग के हवाले किया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, अमित कुमार, शम्मी कुमार, अरुण कुमार, करण कुमार, विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, राज कुमार और सुनील कुमार का कहना है कि नगर परिषद की ओर से कूड़ा डोर-टू-डोर एकत्रीकरण योजना शुरू की है, लेकिन जगह-जगह कूड़े को आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब कूड़े से उठने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि जल्द इस बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे और कूड़े को खुलेआम आग लगाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें