फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हटनाला में ढांक से फैंका जा रहा कूड़ा, रास्तें में कूड़े के ढेर

Sat, 10 Feb 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के हटनाला वार्ड में गंदगी यहां-वहां फेंकी जा रही है। वार्ड में घरों से उठाकर कूड़ा ढांक में ठिकाने लगाया जा रहा है। रास्ते में भी कूड़े का ढेर लगा है।
विज्ञापन

नगर परिषद से ढांक के समीप जाला लगाने की मांग कई बार उठाई गई, मगर इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वार्ड के लोगों ने कहा कि आर्य समाज मंदिर के पास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान की सराहना की है। साथ ही कहा कि गीले कचरे के निष्पादन के लिए नगर परिषद कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। इस कारण वार्ड में गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि निकासी नालियों में कूड़ा फंसने से पानी सड़क पर बहता है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हटनाला वार्ड को साफ रखने के लिए लोग भी भरपूर काेशिश कर रहे हैं। निकासी नालियों ने कूड़ा फंसने के कारण गंदा पानी मार्ग में बहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। - प्रेम सिंह,
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर के पास मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। इस रास्ते से दिन में कई लोग गुजरते हैं। इस कूड़े को सुबह के समय ही उठा देना चाहिए, जिससे लोग परेशान न हों। - सुरेश कश्मीरी

वार्डों से उठाकर कूड़ा ढांक में ठिकाने लगा दिया जाता है। इस मामले को लेकर कई बार नगर परिषद चंबा से ढांक के पास जाला लगाने की गुहार लगाई गई है, मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। - हर्ष कामरॉय

सफाई कर्मचारी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। नगर परिषद का डोर-टू डोर कूड़ा-कचरा उठाने का अभियान सफल रहा है, लेकिन कूड़े के निष्पादन को लेकर कोई जगह चिह्नित न होने से समस्या बनी हुई है। - राम चंद धीमान

सफाई ठेकेदार अविनाश कुमार ने कहा कि वार्ड में हर घर से कूड़ा लिया जा रहा है। इसके निष्पादन के लिए जगह नहीं है। इस बारे में नगर परिषद को अवगत करवाया गया है।

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। गीले कचरे के निष्पादन के लिए जगह तलाशी जा रही है। ढांक के समीप कूड़ा फेंकने के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें