फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गागला की टीम ने भरमौर को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में गागला की टीम ने भरमौर को चार विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में भरमौर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 94 रन बनाए। इसमें पंकज ने 19 और रवि ने 18 रन बनाए। गागला की ओर से सैंटी ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गागला की टीम ने छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें यूवी ने 16 रनों की पारी खेली। भरमौर की ओर से मुकेश ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ गागला की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें