फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी अस्पताल में अव्यवस्था पर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल सलूणी में चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर व्यापार मंडल, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उग्र हो उठे हैं। वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में बैठक के बाद मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाल कर लोगों ने रोष व्यक्त किया। रोष रैली की अगुवाई कर रहे व्यापार मंडल सलूणी के प्रधान वीरेंद्र जरयाल ने बताया कि सलूणी अस्पताल में आठ पद चिकित्सकों के स्वीकृत हैं। इनमें से चार पद भरे हुए हैं। उसमें से भी दो चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर किहार सिविल अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। सलूणी अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। इतना ही नहीं, सलूणी अस्पताल में रात के समय पहुंचने वाले मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। चिकित्सक के अभाव में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही तैनात मिलता है। उन्होंने सलूणी नायब तहसीलदार करतार चंद के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और जिलाधीश को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार को चेताया है कि एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो वे विवश होकर सलूणी मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें