फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुराने सर्वे के तहत गृह कर वसूलने पर रोष

Sat, 10 Jun 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से पुराने सर्वे के अनुसार ही गृह कर वसूलने के फैसले पर ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा ने एतराज जताया है। सभा के प्रधान अजितेश शर्मा ने बताया कि नप के इस फैसले के विरोधस्वरूप लिखित पत्र नगर परिषद अध्यक्ष को लिखकर इस विषय की वास्तविक जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन

ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की मासिक बैठक प्रधान अजितेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के आगामी चुनाव करवाने और नई कार्यकारिणी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभा सदस्यों ने सहमति जताई कि 10 जुलाई को चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अलावा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं स्थानीय विधायक नीरज नैयर का आभार प्रकट किया कि उन्होंने चंबा जनपद की मुख्य मांग को ध्यान में रखते हुए चंबा-चुवाड़ी सुरंग की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में ही सुरंग का निर्माण होगा। बैठक में सुरेश कश्मीरी, मंगलेश शर्मा, विनय शर्मा, सुभाष जोशी, देवेंद्र बगलवान, ईश्वरी कोलुआ, धरमवीर वैद, ईश्वरी कोलुआ, हेमेंद्र शर्मा, हरीश बगलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें