फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिरक्त भवन के लिए समलेऊ स्कूल को जल्द देंगे धनराशि

Sat, 06 Jan 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुदली में लाहड़ी के लिए संपर्क सड़क का भूमि पूजन के दौरान मौजूद विधानसभा अध्यक्ष क
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रहना भी जरूरी है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेऊ के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए वार्षिक उत्सव वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। अगर विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होगी तो विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या को देखते हुए 11 केवी के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द करवाया जाएगा। नगाली-संजय संपर्क मार्ग के मैटलिंग और टारिंग के कार्य के लिए 12 करोड़ 63 लाख की धनराशि का प्राक्कलन तैयार किया गया है। शहीद जगदीश चंद मार्ग के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। गढ़ संपर्क मार्ग पर 45 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। गांव तेईं के लिए संपर्क मार्ग पर 68 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विस अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। विस अध्यक्ष ने मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें