फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेडक्रॉस मेले में जाने के लिए मुफ्त मिलेगी बस सेवा

Thu, 06 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के बकरोटा के तिब्बतेन स्कूल में रेडक्रॉस मेले में पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सहूलियत के लिए स्थानीय बस अड्डा, सुभाष और गांधी चौक से मुफ्त बस सेवा मुहैया करवाई जाएगी। स्थानीय निजी स्कूलों की ये बसें सुबह से चलनी शुरू होंगी। इससे लोग इस मेले में आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

रेडक्राॅस मेला 9 नवंबर को स्कूल के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे। मेले में विभिन्न खानपान और खेलों के संबंधित स्टाॅल लगाए जाएंगे। इसमें चंबा की विख्यात कचालू चाट भी चखने को मिलेगी। इसका मुख्य आकर्षण तंबोला रहेगा। इसमें एलईडी टीवी, मोबाइल फोन के अलावा अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। वहीं, बेबी शो और डॉग शो भी मेले का आकर्षण रहेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें